नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV फ्रॉन्क्स को जल्द ही अपडेट करने की तैयारी में है। कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल पर काम कर रही है। नई फ्रॉन्क्स में बाहर से लेकर अंदर तक कुछ खास बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के मामले में भी इसे पहले से बेहतर बनाने की तैयारी है। तो आइए जानते कंपनी उन पांच खूबियों के बारे में जिन्हें मारुति नई फ्रॉन्क्स में ऑफर कर सकती है।1. मिल सकता है नया फ्रंट लुक फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट में सबसे पहले इसके फ्रंट डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें नया ग्रिल, बदला हुआ फ्रंट बंपर और अपडेटेड LED लाइट्स दी जा सकती हैं। पीछे की तरफ भी छोटे-मोटे बदलाव होने की उम्मीद है। इसके साथ नए अलॉय व्हील्स भी मिल सकते हैं। हालांकि, फ्रॉन्क्स मौजूदा डिजाइन काफी पसंद किया जाता है औ...