नई दिल्ली, मार्च 30 -- महिंद्रा स्कॉर्पियो-N (Mahindra Scorpio-N) की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। अब कंपनी इस पॉप्युलर - Big Daddy of SUVs को एक हाई-टेक फेसलिफ्ट देने की तैयारी कर रही है। बीते कुछ दिनों से यह अपकमिंग फेसलिफ्ट काफी चर्चा में है। इसके कुछ स्पाई शॉट्स भी सामने आए हैं। अगर आप भी स्कॉर्पियो-N खरीदने की सोच रहे हैं और इसके फेसलिफ्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो हम आपको इसके टॉप 5 बड़े बदलावों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं स्कॉर्पियो-N में हमें क्या कुछ नया देखने को मिल सकता है।नए मॉडर्न फीचर्स और इंटीरियर चेंज नए और बड़े डिस्प्ले को फिट करने के लिए महिंद्रा ने सेंटर कंसोल को नया डिजाइन दिया है। वर्टिकल एसी वेंट को अब टचस्क्रीन के नीचे हॉरिजॉन्टली प्लेस किया गया है। सेंटर कंसोल पर नया सैटिन सिल्वर सराउंड इसके लुक को और प्रीमियम ...