तहरीर देने पहुंचे 25 कांग्रेसी, 40 पुलिसकर्मी तैनात किए
हल्द्वानी, अगस्त 12 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में बीते दिनों हुई कांग्रेस की रैली से जुड़े विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब रैली से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ धार्मिक नारे लगाते दिख रही है। कांग्रेस ने इसे एआई से बना वीडियो बताया और मंगलवार को करीब 25 पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहरीर देने एसएसपी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान वहां 40 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात दिखे। शाम पांच बजे कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उनके आने की सूचना मिलते ही पुलिस बहुद्देशीय भवन पर करीब 15 दरोगा, चार इंस्पेक्टर, एक सीओ, 20 से ज्यादा हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल मुस्तैद हो गए। जैसे ही कांग्रेसी पहुंचे तो उन्होंने तहरीर लेने के लिए एसपी सिटी को बुलाने की मांग की। लेकिन उनकी जगह सीओ विमल प्रसाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.