तहरीर देने कोतवाली पहुंचे मां-बेटे पर समझौता करने का बनाया दबाव
रुद्रपुर, मई 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी युवकों पर घर में घुसकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गुरुवार सुबह तहरीर देने कोतवाली पहुंची पीड़िता को धमकाने आरोपी युवक भी आ धमके। आरोपियों ने मां बेटे को धमकी देते हुए समझौता करने का दबाव बनाया। समझौता करने से मना करने पर आरोपियों ने कोतवाली गेट पर जमकर हंगामा किया और पीड़िता व उसके बेटे को देख लेने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने मामले में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के ठाकुर नगर निवासी मंजू पत्नी फूलचंद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक अपने अन्य साथी युवकों से फोन कर उसके पुत्र साहिल शर्मा को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि मंगलवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.