बिल्ल्होर, जनवरी 6 -- तहसील क्षेत्र के तहरापुर में प्रस्तावित औद्योगिक स्थान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार देर शाम डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर भूमि की स्थिति, सीमांकन और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इस परियोजना को कानपुर नगर के औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। यह औद्योगिक स्थान कुल 50.53 हे. भूमि पर विकसित होगा। योजना में लगभग 7.5 किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल के निर्माण पर करीब 14.87 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। जबकि सड़क, नाली, जल निकासी, विद्युत, जलापूर्ति एवं अन्य यूटिलिटीज सहित संपूर्ण आंतरिक विकास कार्यों पर लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डीएम ने बताया क...