महोबा, अप्रैल 8 -- महोबा, संवाददाता। जिला पंचायत की तहबाजारी ठेका वसूली में मनमानी का मामला तूल पकड़ने लगा है। जिले में अधिकारियों से शिकायत करने के बाद अब उत्तर प्रदेश गिट्टी मौरंग ट्रक आपरेटर वेलफेयर एसोसिएयन के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर मनमानी पर रोक लगाने की मांग उठाई है। पिछले दिनों जिला पंचायत के द्वारा तहबाजारी ठेका किया गया था। जिसके बाद ट्रक आपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा ठेकेदार के द्वारा शासनादेश को ताक में रखकर वसूली कराने की शिकायत दर्ज कराई जा रही है। अब पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त अजीत कुमार से मुलाकात कर तहबाजारी ठेका में शासनादेश के पालन की मांग उठाई है। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि कबरई में राजमार्ग में मनमाने तरीके से वसूली हो रही है। विरोध करने पर ठेकेदार के गुर्गे ट्रक चालकों के साथ अभद्रता ...