भागलपुर, मई 27 -- तहखाने में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार बनाते एक गिरफ्तार सुल्तानगंज के स्तनडीह गांव में पुलिस ने की छापेमारी भारी मात्रा में देसी हथियार और निर्माण उपकरण बरामद

पुलिस की कार्रवाई कार्रवाई के बाद से सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस सुल्तानगंज, संवाददाता । सुल्तानगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के स्तनडीह गांव में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक व्यक्ति को हथियार बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर के अंदर बने तहखाने से निर्मित एवं अर्धनिर्मित देसी हथियार, कारतूस और हथियार बनाने में प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए हैं。

प्रशिक्षु एएसपी की जानकारी प्रशिक्षु एएसपी...