बरेली, अप्रैल 28 -- इन्वर्सिटी विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा सोमवार को प्रसिद्ध भारतीय फोटोग्राफर रघु राय को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी फोटोग्राफी पर आधारित फोटो प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारिता विभाग डीन डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि वे भारत के एक महान फोटो जर्नलिस्ट रहे, जिन्होंने अपनी तस्वीरों के जरिये सामाजिक यथार्थ को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि रघु राय को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से न केवल रघु राय के कार्यों का विश्लेषण किया, बल्कि उनकी तस्वीरों में छिपे सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय पहलुओं को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- महान छायाकार पद्मश्री स...