कोडरमा, मार्च 10 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के टेहरो पंचायत अंतर्गत कलीडीह हलकुशा में चैती दुर्गा मंदिर के नवनिर्माण के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 सार्वजनिक शतचंडी महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंगलवार को गाजे-बाजे और जयकारों के बीच भव्य ध्वजारोहण एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर भ्रमण दुर्गा माता मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कलीडीह चौक, मटूकडीह, कलीडीह पेट्रोल पंप, पचमोह और मिडिल स्कूल होते हुए टेहरो तक पहुंचा। इसके बाद भ्रमण दल पुनः मंदिर प्रांगण लौटा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत ध्वजारोहण संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र "जय माता दी" के जयकारों से गुंजायमान रहा। महायज्ञ का आयोजन 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक किया जाएगा। नौ दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में श्री 1008 नव दिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.