तस्वीरों में दिखी विद्यार्थियों की कल्पना और रचनात्मकता
बरेली, अगस्त 20 -- इंवर्टिस यूनिवर्सिटी में विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रतियोगिता हुई। आर्किटेक्चरल ब्यूटी थीम पर हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी पसंदीदा तस्वीरें प्रस्तुत कर उनके पीछे की सोच और नजरिए को साझा किया। कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम और प्रति-कुलाधिपति पार्थ गौतम के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में विभाग के डीन डॉ. राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के इतिहास और कैमरे के विकास की जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ. ललित कुमार ने कहा कि पत्रकारिता में एक तस्वीर कई बार शब्दों से अधिक प्रभावी ढंग से बात कह देती है। प्रतियोगिता में ध्रुवेन्द्र ने प्रथम, बुशरा खान ने द्वितीय और जयेश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: फोटोग्राफी प्रतियोगिता में रोहित और बंटी प्रथम तल्हा असीम और अन्वी गुप्ता चौथे और प्रतिष्ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.