लखनऊ, अगस्त 19 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर अलीगंज स्थित कलाश्रोत आर्ट गैलरी में द यूथ फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से 10वीं सामूहिक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी देश के प्रख्यात फोटोग्राफर पद्मश्री स्वर्गीय रघु राय को समर्पित रही। प्रदर्शनी का माहौल उस समय भावुक हो गया, जब उपस्थित छायाकारों और दर्शकों ने रघु राय को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा। सामूहिक प्रदर्शनी में 70 से अधिक छायाकारों ने सहभागिता की। अलग-अलग छायाकारों की तस्वीरों में शहर, गांव, प्रकृति, सामाजिक सरोकार, संस्कृति, मानवीय संवेदनाओं और रोजमर्रा की जिंदगी के विविध पहलू नजर आए। हर तस्वीर अपनी अलग कहानी और नजरिया बयां करती दिखाई दी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सांसद ने फोटोफेयर पोस्टर को किया लांच प्रदर्शनी में शामिल छाय...