तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर महिला से दस लाख ऐंठे
नोएडा, मई 18 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। महिला की मॉर्फ्ड फोटो और फर्जी चैट सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दस लाख रुपये की ठगी कर ली गई। महिला की बहन ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सेक्टर-43 स्थित गोदरेज वुड्स सोसाइटी में रहने वाली पीड़िता की चचेरी बहन ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में ऑनलाइन गेम के जरिए महिला की पहचान विकास कुमार से हुई। धीरे-धीरे आरोपी ने महिला और उसके परिवार की निजी जानकारियां जुटा लीं। आरोप है कि दिसंबर 2024 में साइबर फ्रॉड कर आरोपी ने महिला से दस लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। शिकायत के बाद पुलिस और कोर्ट की मदद से करीब 8.45 लाख रुपये वापस मिल गए। इसके बाद आरोपी महिला के पति, बेटी, गाड़ी नंबर और रोजमर्रा की गतिविधियों की जानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.