पटना, जून 11 -- Lalu Prasad Yadav Birthday: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद याादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। लालू प्रसाद यादव ने परिवार के लोगों के साथ जन्मदिन के मौके पर केक काटा है। तेजस्वी यादव ने इस खास पल की कुछ तस्वीरें अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में राबड़ी देवी अपने पति लालू प्रसाद यादव को केक खिलाती नजर आ रही हैं। इधर लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के मौके पर उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने भावुक पोस्ट किया है। तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हे गर्व है कि वो लालू यादव के बेटे हैं। तेजस्वी यादव ने लिखा है कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने ही उन्हें जीने का तरीका सिखाया और परिवार तथा समाज को एकजुट रखा। अपने एक्स हैंडल पर ...