गढ़वा, मार्च 17 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। अल्पसंख्यक मोर्चा को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई। विधायक अनंत प्रताप देव द्वारा तस्लीम खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। उसे लेकर शहर के अनिकेत पैलेस में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जहां झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तस्लीम लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद तस्लीम ने कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा...