बरेली, मार्च 29 -- फतेहगंज पश्चिमी। चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने पुलिस के साथ सूचना मिलने पर हाईवे के रहपुरा अंडरपास में छापा मारा। पुलिस ने मौके से अजय पुत्र किशन लाल निवासी भोलापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 275 ग्राम स्मैक बरामद की। एसओ प्रयागराज सिंह ने पूछताछ में बताया कि गांव के गौतम और प्रशांत उर्फ भूरे ने उसे पैसों का लालच देकर स्मैक पहुंचाने को भेजा था। रास्ते में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजय को शनिवार को जेल भेज दिया। अजय पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.