फरीदाबाद, मार्च 14 -- नूंह। नूंह पुलिस ने पशु-तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए कार्रवाई की है। अपराध शाखा टीम ने एक कैंटर से पांच पशु मुक्त कराए। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि कुछ लोग हरियाणा से राजस्थान की ओर पशु ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।सीआईए टीम के उपनिरीक्षक कमल अपने साथियों के साथ गांव मेवली के पास पहुंचे। वहां एक खाली खेत में खड़ा कैंटर मिला। पुलिस ने जांच शुरू की तो वाहन के पास मौजूद लोग भागने लगे। टीम ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू कुमार पुत्र सत्तन मंडल निवासी जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई। वह कैंटर का चालक था। बाकी दो आरोपी शकील और एक अन्य व्यक्ति खेतो...