मुजफ्फर नगर, मार्च 27 -- मुजफ्फरनगर स्मैक तस्कर की बुढ़ाना पुलिस ने शाहजहांपुर जनपद में पहुंचकर एनडीपीएस एक्ट के तहत 14 संपत्ति जब्त कर ली है। जब्त की गई संपत्तियों की कीमत 80 करोड़ रुपये है। पुलिस ने अवैध रुप से अर्जित की गई सभी संपत्तियों पर मुनादी कराते हुए बोर्ड लगा दिए है। कार्रवाई के लिए शाहजहांपुर पुलिस का सहयोग लिया गया है।एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि दिसंबर 2025 में बुढ़ाना पुलिस ने करोड़ों रुपये की स्मैक के साथ तस्कर रियाज उर्फ बाबू उर्फ असफाक निवासी पठेरा थाना फतेहपुर पुरवा जनपद बरेली, हाल निवासी अतिशाहबजान मीरानपुर थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तस्कर की संपत्ति को जब्त करने के लिए कार्रवाई शुरु की थी। बुढ़ाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्कर की बरेली और शाहजहांपुर में 34 संपत्ति चिन्हित की। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.