तस्कर महिला और पुरुष को सजा
उन्नाव, मार्च 18 -- उन्नाव। न्यायालय ने मादक पदार्थों की तस्करी करने के दो दोषियों को कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने एक दोषी को एक वर्ष चार माह व दूसरे को एक माह 15 दिन के कारावास से दंडित किया है। अचलगंज थाना पुलिस ने 26 सितंबर 2022 को कोलुहागाढ़ा गांव निवासी दीपक तिवारी के कब्जे से 110 ग्राम व गंगाघाट थाना पुलिस ने 29 जुलाई 2019 को क्षेत्र के सीताराम कॉलोनी निवासी काजल को 205 ग्राम मादक पदार्थ के साथ पकड़ा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में कार्यवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों मुकदमों की अंतिम सुनवाई बुधवार को न्यायालय में पूरी हुई। इसदौरान न्यायाधीश ने अभियोजन विभाग से अधिवक्ताओं की दलील व पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर दीपक तिवारी को एक वर्ष चार माह चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.