गोरखपुर, जनवरी 19 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.45 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में, एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी और क्षेत्राधिकारी खजनी कमलेश सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष सिकरीगंज आशीष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम साथ गश्त पर थी। इसी दौरान गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के नीचे एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 1.45 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त ने अपना नाम सूरज सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह, निवासी नकौड़ी, थाना सिकरीगंज, बताया। बताया कि वह एक साथी के साथ मिलकर नेपाल से अवैध गांजा लाकर क्षेत्र में बेचता...