कोडरमा, जून 3 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के डगरनवां पंचायत के कटियो गांव में बीती रात मवेशी चोरी का प्रयास किया गया। ग्रामीणों की सतर्कता के कारण पशु तस्कर दो मवेशियों से लदी एसयूवी वाहन छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस ने वाहन और दोनों मवेशियों को बरामद कर थाना ले आई है।

चोरी का प्रयास ग्रामीणों के अनुसार देर रात एक सफेद रंग की एसयूवी कटियो गांव में आकर रुकी। वाहन में सवार अज्ञात चोर एक घर के बाहर बंधे पशु को गाड़ी में लादने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पशुपालक की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए, जिसके बाद चोर वाहन लेकर अरैया गांव की ओर भागने लगे।

ग्रामीणों की कार्रवाई ग्रामीणों ने उनका पीछा किया तो पता चला कि स्कॉर्पियो का टायर पंचर हो गया था। चोर जल्दबाजी में स्टेपनी लगाकर...