बगहा, सितम्बर 19 -- बेतिया । जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में भारत-नेपाल सीमा पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, तस्करी की रोकथाम एवं सीमा क्षेत्र में प्रभावी निगरानी के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य बैठक में सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार की रोकथाम, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी तथा नशीले पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

डीएम का निर्देश डीएम ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। सीमा क्...