हल्द्वानी, फरवरी 16 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में लकड़ी तस्करों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार तड़के बरहनी रेंज से तीन मोटर साइकिलों पर खैर के गिल्टे ले जा रहे तस्करों के वन कर्मचारियों पर हमले की घटना ने पूरे वन विभाग में हड़कंप मचा दिया है। मोर्चे पर मौजूद वन कर्मियों का कहना है कि तस्करों ने न केवल बंदूक तानकर धमकाया, बल्कि उन्हें असहाय भी महसूस कराया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि बेखौफ तस्करों से वन कर्मी कैसे मुकाबला कर पाएंगे। उनके पास ना तो पर्याप्त मात्रा में शस्त्र उपलब्ध हैं और ना ही कोई प्रशिक्षण की व्यवस्था। हल्द्वानी स्थित फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एफटीआई) में रेंजर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड को प्रशिक्षण जरूर दिया जाता है, लेकिन य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.