सिमडेगा, जून 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बांसजोर पुलिस ने गांजा तस्करी के सप्लायर को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि जलडेगा थाना क्षेत्र के बांसजोर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में विगत 21 मार्च को राउरकेला से सिमडेगा आने वाली ताज नामक यात्री बस से लव पाण्डेय नामक यात्री को लगभग 08 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद गिरफ्तार गांजा तस्कर लव पाण्डेय ने बताया था कि ओडिसा के कंधमाल का अश्विनी कुमार दिग्गल उसे गांजा सप्लाई दिया था। उस वक्त पुलिस ने गांजा तस्कर लव पाण्डेय को जेल भेज दिया था और गांजा सप्लाई देने वाले अश्विनी कुमार दिग्गल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। लेकिन लव को गिरफ्तारी के बाद अश्विनी फरार चल रहा था। तकनीकी सेल को मदद से पुलिस ने अश्विनी को ओडिसा से गिरफ...