रांची, जुलाई 21 -- रांची, संवाददाता। डालसा ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और चाइल्ड हेल्पलाइन के सहयोग से पश्चिम बंगाल के वर्दमान निवासी 12 वर्षीय लापता बच्चे को मानव तस्करी का शिकार होने से बचाकर उसकी मां से मिलाया। सीडब्ल्यूसी ने मंगलवार को डीएलएसए कार्यालय में सचिव राकेश रौशन की उपस्थिति में बच्चे को उसकी मां मधु देवी को सौंप दिया। बेटे को सुरक्षित देखकर मां की आंखें भर आई। जानकारी के अनुसार, 19 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ता पप्पू कुमार को टाटीसिलवे में सड़क पर रोता हुआ बच्चा मिला। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ लोग पैसों का लालच देकर उसे वर्दमान से रांची ले आया था। वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला। इसके बाद संगठन ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में रखा, उसकी मां से संपर्क कर उन्हें रांची बुलाया और डालसा को सूच...