रांची, जून 25 -- रातू, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने गुरुवार को मखमंद्रो बाजार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण योजना 2015 तथा स्थायी लोक अदालत पर विशेष जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश और न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में कार्यक्रम चलाया जा रहा है। योजना 2015 के तहत पीड़ितों को मुफ्त कानूनी सहायता, पुनर्वास के साथ राशन कार्ड, आधार और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से जोड़ा जाता है। पीएलवी पूनम देवी, पुष्पलता देवी, अफरोज अंसारी और सुजिता देवी ने बताया कि पीड़ित महिलाओं, बच्चों और ट्रांसजेंडर्स को हर स्तर पर सहायता दी जाती है तथा पुलिस और एनजीओ के स...