भदोही, मई 30 -- भदोही, संवाददाता। मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस का कार्रवाई अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में गांजा तस्करी में प्रयुक्त चार लाख 75 हजार रुपये कीमत की कार को फ्रीज कर दिया गया है। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपितों के पास से पुलिस टीम ने तीन बोरियों में कुल 121 किलो 450 ग्राम गांजा, दो एंड्रायड मोबाइल तथा एक कार बरामद की थी। मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की धारा 68एफ(2) के तहत नशा तस्करी से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त अथवा फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...