मऊ, अप्रैल 26 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना दोहरीघाट पुलिस टीम ने रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान गोंठा बाईपास हाईवे से मैजिक वाहन में वध के लिए ले जा रहे दो गोवंश पशुओ बरामद किया। साथ ही साथ गोवंश पशु तस्करी में संलिप्त दो बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर पशु तस्करी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसने को लेकर सघन चेकिंग अभियान रविवार को चलाया गया। इस क्रम में थाना दोहरीघाट पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ पशु तस्कर गोवंश मवेशियों को मैजिक वाहन में वध के लिए ले जा रहे हैं। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गोंठा बाईपास हाईवे पर दबिश देते हुए मैजिक वाहन में लदे दो गोवंश मवेशियों के साथ दो अपचारी को दबोच लिया। इनके खिलाफ धारा 3/5अ/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम के ...