तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की रणनीति पर हुआ मंथन
सिद्धार्थ, सितम्बर 6 -- खुनुवा, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पुलिस चौकी खुनुवा परिसर में शनिवार को ऑपरेशन कवच के तहत एंटी-स्मगलिंग ड्राइव टीम की संयुक्त बैठक हुई। इसमें भारत और नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्र में तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रणनीति पर चर्चा की। बैठक में एसएसबी, उत्तर प्रदेश पुलिस, कस्टम विभाग, नेपाल पुलिस और नेपाल एपीएफ के अधिकारियों ने सीमा पर निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल एक-दूसरे से साझा करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने तस्करी के खिलाफ संयुक्त और समन्वित कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की।एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि ऑपरेशन कवच के तहत भारत-नेपाल सीमा पर एंटी-स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.