मथुरा, दिसम्बर 20 -- थाना जैंत अंतर्गत पुलिस और आबकारी टीम ने चेकिंग के दौरान हाइवे पर कृष्णा वैली के सामने से शनिवार रात कार से तस्करी को लायी जा रही 724 अंग्रेज शराब की बोतल हरियाणा ब्रांड की बरामद की। हरियाणा से बिहार लेकर जा रहे कार चालक का पुलिस ने आबकारी अधिनियम में चालान किया। शुक्रवार रात प्रभारी निरीक्षक जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक निहांत यादव टीम के साथ शराब की तस्करी करने वालों की तलाश में भ्रमण पर थे। रात करीब पौने 12 बजे पुलिस व आबकारी टीम हाइवे पर कृष्णा वैली के सामने, जैंत पर चेकिंग कर रही थी, तभी दिल्ली की ओर से आ रही हुंडई की वरना कार को रुकवाया। पुलिस टीम को देख चालक ने कार रोककर भागने का प्रयास किया तो टीम ने चालक को पीछा कर पकड़ कर कार की तलाशी ली। इस दौरान कार से 724 अंग्रेजी बोतल हरियाणा ब्रांड बरामद की...