अररिया, अगस्त 17 -- अररिया। एक संवाददाता भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार की देर रात एसएसबी की बाह्य सीमा चौकी आमबाड़ी के जवानों ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 314.7 लीटर नेपाली शराब बरामद की। मौके से नेपाली शराब की तस्करी में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी एवं बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने रात करीब 12:20 बजे सीमा स्तंभ संख्या 156 से लगभग 1.5 किलोमीटर दक्षिण भारतीय क्षेत्र में नाका लगाया था। यह भी पढ़ें- तस्करी के 314.7 लीटर नेपाली शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे...