गढ़वा, मार्च 29 -- गढ़वा। सदद थाना क्षेत्र के नवादा गांव से ग्रामीण और बजरंग दल के सदस्यों ने 150 गौवंशीय पशु को पकड़ कर थाना को सौपा। रविवार को लोगों ने बताया कि रात के अंधेरे में गौवंशीय पशु की तस्करी की जा रही थी। सूचना मिलने पर ग्रामीण और बजरंग दल के सदस्यों ने सभी पशुओं को रोका। उस दौरान पशुओं के साथ जा रहे लोग भाग गए। सभी 150 पशुओं को थाना लाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा 150 पशुओं को थाना के सुपुर्द किया था। मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी पशुओं को डाल्टेनगंज स्थित गोशाला भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.