तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 20 गोवंशीय मवेशी बरामद
रांची, मार्च 25 -- खूंटी, संवाददाता। जिले के बेलांगी गांव में बुधवार को कथित रूप से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 20 गोवंशीय मवेशियों को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व बजरंग दल खूंटी के सह संयोजक कर्मवीर महतो ने किया। सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से सभी मवेशियों को सुरक्षित बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, बेलांगी गांव के पास संदिग्ध हालात में बड़ी संख्या में गोवंशीय मवेशियों को ले जाया जा रहा था। आशंका होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बजरंग दल को दी। मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभाला और मवेशियों को कब्जे में लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा आर्य मिश्रा, निशांत कुमार, ओम ठाकुर, अभिषेक सिंह, प्रेम बारला और पवन राठौड़ सहित कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.