किशनगंज, अगस्त 6 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता सीमावर्ती इलाके में मवेशी तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठाकुरगंज पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 भैंस से लदी एक पिकअप वैन जप्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मवेशियों को अवैध रूप से पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी थी, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर समय रहते कार्रवाई कर तस्करी की कोशिश विफल कर दी गई। यह भी पढ़ें- किशनगंज : तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही 10 भैंसें बरामदपुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि सूचना मिली थी कि लोहागड़ा से खरना मार्ग के रास्ते पानबारा सोनापुर (पश्चिम बंगाल) की ओर एक पिकअप वाहन में भैंसों की खेप भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संभावित मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी ...