औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- ओबरा थाना क्षेत्र के देवी मंदिर के पास से पुलिस ने पिकअप वाहन पर तस्करी के लिए ले जाई जा रही छह गायों को बरामद किया है। पुलिस ने सभी गायों को जब्त कर देवकुंड स्थित गौशाला में सुरक्षित भेज दिया है। थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात गौ रक्षा दल से सूचना मिली थी कि औरंगाबाद की ओर से एक पिकअप पर गायों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया और देवी मंदिर के पास वाहन को रोककर गायों को बरामद किया गया। इस मामले में गौ रक्षा दल के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जब्त पिकअप वाहन की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...