अररिया, मई 17 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि एसएसबी 52 वीं वाहिनी बीओपी लैलोखर ने शनिवार को पीलर संख्या 169 के निकट भारतीय क्षेत्र नेपाल से तस्करी कर ला रहे 20 कार्टन चायनीज सेव जब्त किया है। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा है। इंस्पेक्टर जीडी विश्वनाथ घोष ने बताया कि सूचना मिली कि नेपाल से चायनीज सेव लेकर पीलर संख्या 169 के निकट होकर भारत में आने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर नाका पार्टी का गठन कर गस्ती बढ़ा दी गई। इस बीच कुछ लोगों को काटू लेकर नेपाल से आते देखा। एसएसबी पर नजर पड़ते ही वे लोग काटून रख कर नेपाल की ओर भाग गया। यह भी पढ़ें- चार लाख की ब्राउन शुगर संग फेरीवाला गिरफ्तार जब्त 20 काटून चायनीज सेव को फारबिसगंज कस्टम कार्यालय को सुपूर्द किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...