महाराजगंज, फरवरी 1 -- नौतनवा। नौतनवा पुलिस में शनिवार को नेपाल से भारतीय सीमा में लाई जा रही 15 बोरी तुर्की मकई बरामद किया है। मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सामान को कब्जे में लेते हुए 111 कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई कर नौतनवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के पिपरहिए घाट से गोरखपुर जनपद के पीपीगंज निवासी सुनील कुमार को 15 बोरी तुर्की मकई के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आगे की कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम के सुपुर्द किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...