सिमडेगा, सितम्बर 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तस्करी के लिए जा रही दो पिकअप प्रतिबंधित मवेशी पुलिस ने जब्त किया। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया। एसपी एम अर्शी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ओडिसा से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रास्ते गुमला रांची की तरफ अवैध प्रतिबंधित मवेशी की तस्करी की जा रही है। सूचना के आलोक में पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू किया इसी दौरान दो पिकअप में प्रतिबंधित पशु जाते हुए पुलिस ने पकड़ा। पुलिस एक पशु तस्कर सुफेन रज़ा को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया कि दो पिकअप में 19 प्रतिबंधित मवेशी लदे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...