बहराइच, जनवरी 27 -- एसपी ने रूपईडीहा में तैनात चार सिपाहियों पर की कार्रवाई जांच बैठाई 23 जनवरी की रात नेपाल जा रहे युवकों के साथ की थी वसूली बहराइच, संवाददाता। पौने तीन किलोग्राम से अधिक तस्करी की चांदी गायब करने और तस्करों को छोड़ने के एवज में 10 लाख वसूली करने के आरोप में थाना रुपईडीहा में तैनात चार सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपों को गम्भीर माना है और जांच बैठा दी है। सिपाही अवकाश लेकर चले गए। सीओ नानपारा को जांच सौंपी गई है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र में 23 जनवरी की घटना बताई जा रही है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। रूपईडीहा थाने में तैनात चार सिपाही हेडकांस्टेबिल देवेंद्र यादव,अभिषेक धर द्विवेदी, सिपाही कुलदीप दूबे, राम आशीष सिंह ने रूपईडीहा के राना पेट्रोल पम्प के पास रात करीब 11 बजे एक थार वाहन से 10 किलो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.