मथुरा, जून 19 -- थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांव कोसीकलां-शाहपुर मार्ग पर पतराम की पुलिया के समीप से बाइक सवार दो युवकों को देशी शराब समेत पकड़ा। इनके कब्जे से देशी शराब की दस पेटी बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां कमलेश सिह ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब तीन बजे उप निरीक्षक विनीत नेहरा, रामरहीश यादव पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था को लेकर गश्त पर थे। तभी पुलिस टीम कोसी-शाहपुर मार्ग पर पतराम की पुलिया के समीप से चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवक हरिओम, गणेश निवासीगण गांव शाहपुर, कोसीकलां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से बाइक और दस पेटी देशी शराब मस्ताना ब्रांड हरियाणा बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया। यह भी पढ़ें- 11 लाख की अंग्रेजी शराब सहित अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 175 लीटर ...