सीतामढ़ी, अक्टूबर 4 -- सुरसंड। एसएसबी 48वीं और 51वीं वाहिनी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल से लाई जा रही बड़ी खेप गांजा को बरामद किया है। यह कार्रवाई भिट्ठा बाजार के समीप छापेमारी के दौरान की गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि छापेमारी में कुल 255 किलो गांजा और एक उजले रंग की बलेनो कार (बीआर 06 सीयू-6751) जप्त की गई है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 11 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मौके पर मौजूद तस्कर जवानों को देखते ही फरार हो गए। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और तस्करों की पहचान के लिए छानबीन तेज कर दी गई है। पुलिस एवं एसएसबी की इस संयुक्त सफलता को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, लेकिन तस्करों के भाग निकलने से स्थानीय लोग निराश हैं। ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.