सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर, संवाददाता। लहरपुर पुलिस ने 20 भैंसों को लादकर जा रही एक डीसीएम को दौड़ाकर पकड़ा है। वाहन में भैंसें रस्सी से मुह बंधी हुई भरी थीं। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है। लहरपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मनोज कुमार दुबे और आरक्षी दुर्वेश कुमार ने तंबौर से लहरपुर की तरफ तस्करी के लिए ले जाई जा रही भैसों से भरी एक डीसीएम को पकड़ा है। पुलिस ने रंगवा गांव के पास जनता इंटर कॉलेज के आगे घेराबंदी कर रखी थी। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी देख चालक ने डीसीएम की रफ्तार बढ़ा दी। जिसके बाद पुलिस ने बाइक दौड़ाकर डीसीएम व चालक थाना तम्बौर के शिस्वा निवासी साहबान अली को पकड़ा लिया। डीसीएम के अंदर का नजारा देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। डीसीएम में 20 भैंसों को रस्सी से मुंह बांधकर भरा गया था। प्यास और दम घुटने के कारण प...