तस्करी और अपराध रोकने को सीमाई गांवों के लोगों से मांगी मदद
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- सोमवार को एडिशनल एसपी (पश्चिमी) अमित कुमार राय ने थाना गौरीफन्टा पर ग्राम सुरक्षा समिति की गोष्ठी में लोगों से चर्चा की। गोष्ठी में सम्मिलित ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, चौकीदार, आशा बहू व अन्य सम्भ्रान्त व्यक्तियों को भारत नेपाल बार्डर पर मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, धर्मान्तरण पर प्रभावी रोकथाम के दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर थारू जनजाति के व्यक्तियों को सरकार प्रदान की जा रही विकास योजनाओं के बारे में बताया गया। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं से अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। भारत -नेपाल बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में आदिवासी थारू जनजाति के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका तो देखते हुए गोष्ठी में मौजूद लोगों से सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.