शामली, अगस्त 29 -- कैराना। तितरवाड़ा में तसव्वर की हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी गौरव निवासी ऊंचागांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 24 अगस्त की रात करीब 10 बजे झिंझाना के गांव मंसूरा निवासी बिलाल उर्फ बिल्लू अपनी पत्नी के प्रेमी सद्दाम की हत्या करने के लिए अपने तीन अन्य साथियों के साथ गांव तीतरवाडा में पहुंचा था। 2021 में झिंझाना पुलिस ने बिलाल उर्फ बिल्लू को जेल भेजा था। बिलाल को शक था कि तीतरवाड़ा निवासी सद्दाम के उसकी पत्नी के साथ संबंध है तथा सद्दाम ने ही उसे जेल भिजवाया है। इसी रंजिश में 24 अगस्त को आरोपी सद्दाम की हत्या करने के इरादे से तीतर...