सराईकेला, अगस्त 22 -- खरसावां। केंद्रीय रेशम बोर्ड के राष्ट्रीय अभियान मेरा रेशम, मेरा अभिमान-2.0 के तहत खरसावां के प्रधानगोड़ा गांव में तसर फसल सुधार को लेकर क्षेत्रीय किसान समूह बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन बुनियादी बीज प्रगुणन और प्रशिक्षण केंद्र खरसावां और अग्र परियोजना केंद्र खरसावां की ओर से किया गया। बैठक का उद्देश्य तसर रेशम कृषकों को कीट पालन से पूर्व क्षेत्र की स्वच्छता, एकीकृत रोग प्रबंधन, मानक कीटाणु शोधन प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में किसानों को तसर फसल को बीमारियों से बचाने और कोकून उत्पादन एवं गुणवत्ता में सुधार के लिए वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी गई。 यह भी पढ़ें- जिले में रेशमकीट पालन से किसानों की बढ़ेगे आमदनी, एरी रेशम उत्पादन बढ़ाना प्राथमिकता: निदेशककिसानों को जागरूक करना अग्...