गढ़वा, अगस्त 5 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। बकार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार ने कहा कि किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए उन्हें नियमित रूप से प्रशिक्षित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसानों को तसर उत्पादन से संबंधित आधुनिक तकनीकों, आवश्यक इनपुट्स, ऋण सुविधाओं तथा सरकारी योजनाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि वे अधिक लाभ अर्जित कर सकें। अंचल अधिकारी सह पायलट प्रोजेक्ट ऑफिसर विकास कुमार सिंह ने किसानों से वैज्ञानिक व नियमानुसार तसर की खेती अपनाने का आह्वान किया।

किसानों को वैज्ञानिक प्रक्रियाओं की जानकारी दें उन्होंने पूरे वर्ष किए जाने वाले विभिन्न कृषि कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि रोगमुक्त चकता प्राप्त करने के लिए प्रोड्यूसर पायलट सेंटर (पीपीसी) का उपयोग करना चाहिए। चकता प्राप्त कर...