चक्रधरपुर, अगस्त 22 -- चक्रधरपुर। मेरा रेशम मेरा अभियान 2.0 कार्यक्रम के तहत किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन पायलट प्रोजेक्ट सेंटर पंप रोड चक्रधरपुर में किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय डॉ. दिव्या राजावत वैज्ञानिक-बी, केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रांची एवं जिला समन्वयक तथा अग्र परियोजना पदाधिकारी प्रदीप महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में सहायक सचिव कच्चा माल बैंक राम मोहन प्रमाणिक, सेवानिवृत्त राज्य पर्यवेक्षक रेशम निदेशालय एवं केंद्र के पदाधिकारी, कर्मी एवं किसान मौजूद थे। किसानों को तसर रेशम की विशिष्टता को बनाए रखने, इसकी गुणवत्ता बढ़ाने तथा क्षेत्र में तसर उत्पादन को और सुदृढ़ करने के लिए सामूहिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- तसर फसल सुधार को लेकर क्षेत्रीय किसान स...