चाईबासा, मार्च 14 -- चाईबासा। "तसर बीज उत्पादन में नवीन प्रगति एवं भावी रणनीतियां जनजातीय सशक्तिकरण एवं युवा सहभागिता" विषय पर शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम भारत सरकार के केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत बेसिक सीड मल्टीप्लिकेशन एंड ट्रेनिंग सेंटर, खरसावां द्वारा सहायक उद्योग निदेशक सभागार में आयोजित किया गया। अपने संबोधन में चाईबासा वन प्रमंडल अधिकारी आदित्य नारायण ने कोल्हान परिक्षेत्र में सिंगल विंडो सिस्टम की तरह सॉइल टू सिल्क तथा सिल्क टू फैब्रिक तक ब्रांडिंग पर जोर दिया। कहा कि एक जीआई टैग होना चाहिए, जिससे किसानों को उनके वनोत्पाद पर अधिकतम लाभ मिल सके। बेसिक तसर रेशम कीट बीज संगठन केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक डी डॉ. जय प्रकाश पांडेय तसर बीज उत्पादन में नवीन प्रगति एवं भविष्य की रणनीति...