नई दिल्ली, मार्च 13 -- गैस सिलेंडर खत्म होने का डर बना हुआ है। इस चक्कर से कम से कम कुकिंग करने की कोशिश हो रही। लेकिन सबसे ज्यादा गैस खर्च होती है रोटी बनाने में। तो अगर आपके घर में भी बगैर रोटी के काम नहीं चलता तो इस हैक को जरूर याद रखें। वैसे तो रोटी बनाने की ये कला काफी पुरानी है। दादी-नानी के जमाने में भी समय और मेहनत बचाने के लिए महिलाएं इस तरह से रोटी बनाती थीं। और अब, आप गैस बचाने के लिए रोटी बनाने के इस तरीके को फॉलो कर सकते हैं। जानें कैसे तवे पर एक साथ दो से तीन रोटियों को सेंका जा सकता है।एक बार में दो से तीन रोटी कैसे बनाएंसबसे पहले नॉर्मल रोटी का आटा गूंथ लें।अब लोईयां बना लें। जितनी मोटी-पतली रोटी आपके घर में खाई जाती है, वैसे ही लें।बस लोईयों को सूखा आटा लगाकर एक साथ रख लें। पहले हाथ से गोल-गोल घुमाते हुए सेट कर लें। जिससे...