प्रयागराज, अप्रैल 26 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। बैसाख की गर्मी जेठ का रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है। रविवार को भी संगमनगरी तवे की तरह तपती रही। भीषण गर्मी के कारण दोपहर 12 से चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन में जो भी दो पहिया वाहनों, ई-रिक्शा या ऑटो पर निकला उसे ऐसे लगा मानो शरीर झुलस जाएगा। गमझा, तौलिया, दुपट्टा आदि से चेहरा ढकने के बावजूद लोग पसीने से तरबतर रहे। छत पर लगी टंकी का पानी इतना अधिक गर्मी हो गया कि हाथ-मुंह धुलना मुश्किल लग रहा था। कूलर-पंखा से राहत क्या मिले कई घरों में एसी भी फेल हो गए।रविवार यह भी पढ़ें- UP Rain: बदलने वाला है मौसम का मिजाज, यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो बांदा के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन दूसरा...