हल्द्वानी, जून 23 -- हल्द्वानी। तल्ली हल्द्वानी के वार्ड 58 में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। मंगलवार को पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मेयर और नगर आयुक्त से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों से वार्ड में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। सुबह-शाम झुंड में बंदर आते हैं, जिससे घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बंदरों के काटने से एक महिला चोटिल भी हो गई है। उन्होंने बंदरों से निजात दिलाने की मांग कर जल्द समाधान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। यहां ललित मोहन नौलिया, आनंद केसरवानी, तनुजा बेलवाल, गोकुल भट्ट, हीरा बल्लभ भट्ट, जया नोलिया, कैलाश, मनीष साहू आदि रहे। यह भी पढ़ें- तल्ली हल्द्वानी में बंदरों के आतंक, निजात की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...